यह जनभावनाओं और जन-अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट है: रामनिवास

सिंगरौली 1 फरवरी। केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किये गये यह जनभावनाओं और जन-अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट है। साथ ही यह बजट प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त आधार देता है, जिसमें समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए समुचित प्रावधान किये गये हैं।

उक्त बातें सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कही है। आगे कहा कि आम नागरिक के हितों को ध्यान में रखते हुये सामाजिक उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये है। जिससे रोजगार के क्षेत्र में कई अवसर प्रदान किये गये हैं। व्यापार में सुगमता के लिये कस्टम प्रक्रियाओं को आसान बनाने का प्रस्ताव है। सीमा शुल्को पर लगने वाली अग्रिम नियम की वैधता अवधि बढ़ाकर 5 साल हुई। केन्द्रिय औषधि मानक नियंत्रण संगठन को मजबूत करने का प्रस्ताव है। भारतीय आईपी डिजाइन और आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने के लिये आईएसएम 2.0 का शुभारंभ होगा लाभकारी। 200 विरासत के औद्योगिक क्लस्टरों को पुनर्जीवित करने के लिये योजना का प्रस्ताव क्षेत्र हित में है। विधायक ने आगे कहा कि बजट में दुर्लभ खनिज कॉरिडोर स्थापित करने के लिये खनिज सम्पन्न राज्यों की मदद करने का प्रस्ताव होने से क्षेत्र का विकास संभव होगा। उद्योग आधारित अनुसंधान और प्रशिक्षण केंन्द्रों पर रहेगा ध्यान, जिससे कौशल विकास बढाबा मिलेगा। यह प्रशिक्षण, कौशल और उत्पादन गुणवत्ता को सुसंगत बनाएगा।

Next Post

सुबह और रात में हल्की बारिश 

Sun Feb 1 , 2026
रतलाम। जिले में रविवार को मौसम बदलने से हल्की बारिश हुई। इस बेमौसम बदलाव के कारण खेतों में खड़ी रबी की फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना हैं। रविवार को सुबह और रात में कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। बारिश की वजह से ज्यादा परेशानीर तो नहीं हुई, […]

You May Like