नाबालिग बच्ची को ले जाने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

भोपाल।शहर के 1100 क्वाटर्स हनुमान मंदिर से 5 साल की नाबालिग बच्ची को उठाकर ले जाने वाले आरोपी घटना के 3 दिन बाद भी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है. जानकारी के अनुसार इस केस की जांच पुलिस की 5 अलग-अलग पांच टीमें कर रही हैं. मामले में एफएसएल रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है.

बता दें कि हबीबगंज पुलिस ने बच्ची की गुमशुदगी की जानकारी होने पर कुछ ही घंटो के अंदर बच्ची की तलाश पूरी कर ली थी. बच्ची के चेहरे और सिर पर चोटे के निशान भी पाए गए थे. इसके बावजूद भी आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है, जबकि कई सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को गोद में लेकर चलते हुए नजर आ रहा है. बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जेपी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था, जहां पर परिजनों की मौजूदगी भी रही. अस्पताल में हुई जांच के दौरान बच्ची के साथ किसी तरह की अनहोनी नहीं होने की जानकारी सामने आई है.

Next Post

रेलवे का सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन 

Sat Oct 18 , 2025
भोपाल।रेलवे प्रशासन ने सोशल मीडिया पर रेलवे से जुड़े भ्रामक वीडियो साझा करने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ अब सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है. रेलवे की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार इस त्योहार के सीजन में कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स पर पुरानी या भ्रामक […]

You May Like