
झाबुआ। श्री पदम वंशीय मेवाड़ा राठौड़ तेली समाज अध्यक्ष रामचंद्र राठौड़ का 22 जुलाई, बुधवार को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। जिससे समाजजनों में शोक की लहर छा गई। अंतिम यात्रा निवास स्थान से निकालकर अंतिम संस्कार गैल स्थित मुक्तिधाम पर किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार राठौड़ समाज अध्यक्ष रामचंद्र राठौड़ बुधवार दोपहर प्रतिदिन की तरह ही अपने घर से दो पहिया वाहन एक्टिवा से बाजार के लिए निकले थे, तभी जिला चिकित्सालय मार्ग पर एक निजी डामोर बस जीजे-03, बीटी-9888 के चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर रामचंद्र राठौड़ को टक्कर मारने से उन्हें दुर्घटना में शरीर में गंभीर चोटे पहुंची। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। श्री राठौड़ को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें दाहोद के लिए रेफर करने की सलाह दी गई। दाहोद ले जाने से पूर्व ही जिला चिकित्सालय में श्री राठौड़ का का निधन हो गया। जिससे परिजन एवं समाजजनों में शोक की लहर छा गई। शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में हुआ। शाम करीब 5 बजे अंतिम यात्रा निवास स्थान टीचर्स कॉलोनी से निकालकर अंतिम संस्कार गैल स्थित मुक्तिधाम पर किया गया, जहां मुखाग्नि पुत्र अंकित राठौड़ ने दी। *पुलिस ने बस को जप्त किया, चालक फरार -* मिली जानकारी अनुसार निजी बस सवारी भरकर तेज रफ्तार से जा रहीं थी। दुर्घटना के बाद बस का चालक फरार हो गया। वहीं पुलिस ने बस को जपती में ले लिया है एवं दुर्घटना में पुलिस थाने पर मामला पंजीबद्ध किया गया है। थाना प्रभारी आरसी भास्करे ने बताया कि बस को जप्त कर लिया गया है। बस चालक कोमल डामोर की तलाश की जा रहीं है। दुर्घटना में पुलिस थाने पर दुर्घटना की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
