भावसे अधिकारियों की पदस्थापना: डॉ समीता राजौरा बनीं प्रधान मुख्य वन संरक्षक

भोपाल। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार डॉ. समीता राजौरा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, विभाष कुमार ठाकुर को अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

सरकार द्वारा जारी सूची में अन्य वन अधिकारियों के भी तबादले और नई पदस्थापनाएं शामिल हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कार्यों में दक्षता बढ़ाना और सुशासन को मजबूत करना बताया जा रहा है।

Next Post

बालमपुर घाटी में हादसा टला: खाई में उतरा ट्राला

Wed Apr 1 , 2026
सलामतपुर। भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 स्थित बालमपुर घाटी में कल देर रात बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में एक ट्राला अनियंत्रित होकर खाई में उतर गया। राहत की बात यह रही कि चालक सुरक्षित बच गया और किसी प्रकार की जनहानि […]

You May Like

मनोरंजन