कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, जनसुनवाई में आये 61 आवेदन

जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 61 आवेदन दिये। कलेक्‍टर दीपक सक्सेना ने स्वयं आवेदनों को देखा और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करें। इस दौरान अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड और अन्‍य अधिकारियों ने भी लोगों की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में आज 39 नये आवेदन प्राप्‍त हुए तथा 22 ऐसे आवेदन है, जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर राजस्‍व संबंधी,पीएम आवास का लाभ दिलाने, लड़ाई-झगड़ा, छात्रवृत्ति भुगतान, आर्थिक सहायता, पीएम किसान योजना में नाम जोड़ने, किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, समग्र आईडी, चिकित्‍सा सहायता, बीपीएल कार्ड बनवाने आदि से संबंधित आवेदन थे।

Next Post

कलखेड़ा और मुगलिया छाप में अवैध कालोनियों पर चली JCB 

Tue Aug 12 , 2025
भोपाल। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. मंगलवार को राजस्व विभाग, पुलिस, नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने ग्राम कलखेड़ा और मुगलिया छाप में अवैध प्लाटिंग और फार्महाउस निर्माण पर जेसीबी से तोड़फोड़ की. कलखेड़ा में पप्पू सरोणिया एवं अन्य के नाम पर दर्ज 0.720 […]

You May Like