अंडरपास पर हुए जानलेवा गड्ढे

सतना: सतना से मैहर को जोड़ने वाले बाईपास सड़क के पहले अंडरपास पर एक तरफ का मार्ग बंद होने और बीच सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।यह स्थिति किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। तिघरा मोड अंडर ब्रिज जो कि रामवनपथ गमन को जोड़ने वाला मार्ग है। सालों से इस अंडर ब्रिज के हालत बद से बदतर बने हुए है।

आलम यह है कि इस अंडरपास पर लगभग ढाई फीट के जानलेवा गड्ढे मुंह बाए खड़े है। इस समस्या के चलते न सिर्फ राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है बल्कि यहाँ पर किसी भी दिन बड़ा हादसा सामने आ सकता है। ऐसा भी नहीं है कि यहां से केवल आमजन ही गुजरते है बल्कि जिले से अभी आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी यहां से होकर जाते हैं। लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं जाता। लिहाजा मौत के ये गड्ढे किसी भी दिन किसी बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं।

Next Post

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी डिमोलिशन: बिना विस्थापन के तोड़े 55 मकान और 70 दुकानें, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर लोग

Wed Jun 10 , 2026
भोपाल। जिला प्रशासन ने चार दिन पहले शनिवार को इंद्रपुरी लेवर कालोनी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी. इस दौरान वहां पर 55 मकान और 70 दुकानें तोड़ी गई थी. लेकिन इससे पहले उनके विस्थापन की कोई व्यवस्था नहीं की गई. जिस वजह से चार दिनों से सभी खुले […]

You May Like