तेलंगाना में महिला पर बेरहमी से हमला, सामूहिक दुष्कर्म, मौत

हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना के मेडक जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां दिहाड़ी मजदूरी करने गई एक महिला के साथ बेरहमी से हमला व यौन उत्पीड़न किया गया जिससे बाद में उसकी मौत हो गयी।

यह जघन्य अपराध मेडक के अप्पाजीपल्ली गांव के पास एक वन क्षेत्र में हुआ और एक दिन बाद स्थानीय लोगों को इसका पता चला।

पुलिस के अनुसार पीड़िता शुक्रवार सुबह मजदूरी करने मेडक गई थी तभी अज्ञात हमलावर उसे झूठे बहाने से एडुपयाला के पास एक वन क्षेत्र में ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया, उसके हाथ उसकी साड़ी से बाँध दिए गए और बेरहमी से पीटा गया। हमलावरों ने उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया और बाद में सभी हमलावर घटनास्थल से भाग गये।

पीड़ित महिला रात भर जंगल में गंभीर हालत में पड़ी रही। अगली सुबह यानी शनिवार को ग्रामीणों ने उसकी हालत देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया।

महिला को मेडक के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया और फिर उसे हैदराबाद के गांधी अस्पताल भेज दिया। दुर्भाग्य से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

 

Next Post

तेलंगाना पुलिस ने आठ राज्यों से 59 को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के 86.64 लाख कराए वापस

Mon Oct 13 , 2025
हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना की हैदराबाद साइबर अपराध पुलिस ने सितंबर में बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न साइबर अपराधों में शामिल आठ राज्यों से 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही त्वरित कार्रवाई और बैंकों के साथ समन्वय के माध्यम से पीड़ितों को 86,64,827 रुपये वापस कराये। पुलिस की ओर […]

You May Like