
दमोह। जिला व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्टर प्रताप नारायण यादव से मुलाकात कर शहर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया.
पदाधिकारियों ने पार्किंग की समस्या, शहर की सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक जाम और अन्य जनसमस्याओं पर चर्चा की. व्यापारियों ने बताया कि अव्यवस्थित पार्किंग और ट्रैफिक के कारण ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को परेशानी हो रही है.कलेक्टर पीएन यादव ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द ही संबंधित विभागों से समन्वय कर निराकरण का आश्वासन दिया.
