चाकूबाजी में पांच घायल

जबलपुर: शहर व ग्रामीण अंचल में हुई चाकूबाजी में पांच लोग घायल हो गए।‌ यह वारदातें माढ़ोताल, पाटन, घमापुर थाना क्षेत्र में हुई।घमापुर पुलिस ने बताया कि प्रभात चौधरी 31 वर्ष निवासी कांचघर हनुमान टोरिया मंदिर के पीछे घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 2 बजे वासू जुगेल और कार्तिक उर्फ बाबू चौधरी आकर उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो कार्तिक उर्फ बाबू ने उसे पकड़ लिया, वासू जुगेल ने चाकू से हमलाकर चोट पहॅुचा दी।

इसी प्रकार माढोताल थाने में रोशन झारिया 30 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती ने रिपोर्ट कराई कि रात लगभग 11 बजे बुन्देला बाबा मंदिर के पास से कार्तिक कोल अपने दोस्तों के साथ आकर शराब पीने के लिये 300 रूपये मांगने लगे, मना किया तो हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे, कार्तिक कोल ने चाकू से हमलाकर चोटें पहॅुचा दी।

इसी प्रकार पाटन थाने में उमेश पटेल 20 वर्ष निवासी पाटन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि झण्डा चौक के पास देवी सुरैया कुंजन उर्फ अनुराग उर्फ अन्नू झारिया एवं समीर, शाहरूख, शेख शरीफ उसके पास आकर 1 हजार रूपये मांगने लगे, रूपये देने से मना करने पर चाकू, डण्डे, पाईप से हमला करते चोट पहुंचाई‌। चरण कुशवाहा एवं राजेन्द्र विश्वकर्मा ने बीच बचाव किया तो उन पर भी हमला किया।

Next Post

पोरसा में नाबालिग का अपहरण, पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया

Sat Aug 16 , 2025
मुरैना: जिले के पोरसा कस्बे में एक नाबालिग बालिका के परिजनों ने पोरसा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बेटी घर से लापता है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बालिका का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। पोरसा पुलिस ने मामले को गंभीरता […]

You May Like

Play sound