राजस्व निरीक्षक को दो हजार रूपये की रिश्वत लेते पकड़ा

ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने आज एक राजस्व निरीक्षक देवेन्द्र जैन को दो हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये दबोचा है। यह राशि राजस्व निरीक्षक देवेन्द्र जैन ने एक किसान ब्रकभान धाकड निवासी मचाकला देवरी खुर्द पोहरी शिवपुरी से जमीन का नक्शा सुधारने के लिये मांगी थी। आज अपरान्ह जैसे ही किसान ब्रकभान ने राजस्व निरीक्षक को दो हजार रूपये देकर लोकायुक्त की टीम को सिग्नल दिया तो टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया।

लोकायुक्त एसपी निरंजनलाल शर्मा ने बताया कि आवेदक ब्रकभान धाकड ने लोकायुक्त पुलिस को बताया था कि प्रभारी राजस्व निरीक्षक देवेन्द्र जैन राजस्व वृत पोहरी एवं निवासी सिद्धेश्वर कालोनी मेला ग्राउंड उसकी जमीन का नक्शा सुधारने के एवज में 5 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहा है । आवेदक ब्रकभान ने पहले एक हजार रूपये प्रभारी राजस्व निरीक्षक को दे दिये थे। आज जैसे ही 27 मार्च को 2000 रूपये प्रभारी राजस्व निरीक्षक को उसके घर के नीचे दिये तभी लोकायुक्त टीम ने इशारा मिलते ही उसे दबोच लिया।

लोकायुक्त टीम में उप पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह, निरीक्षक बलराम राजावत, अंजली शर्मा,प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवैया, जसवंत शर्मा, मनोज कुशवाह, बलवीर, आरक्षक गण सुरेन्द्र सेमिल , विनोद शाक्य, राजीव तिवारी, रवि सिंह आदि शामिल थे।

रिश्वत लेने वाले प्रभारी राजस्व निरीक्षक देवेन्द्र जैन के विरूद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 संशोधित अधिनियम 2018 के तहत कार्रवाई की गई है।

Next Post

बस दुर्घटना: दिवंगत के परिजन को संबल योजना से भी दिये जायेंगे 4-4 लाख रुपये: सीएम डॉ यादव

Fri Mar 27 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए नागरिकों के परिजन से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुर्घटना पीड़ादायक है। मध्यप्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के संकट की घड़ी में उनके साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. […]

You May Like