मन्दसौर की बेटी का कमाल- छत्तीसगढ़ में जीता गोल्ड, अब राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में करेंगी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व

मन्दसौर। काव्या मुक्तेश (मोंटू) श्वेता जैन कटपीस वाला ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती चौंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही हाल ही में इंदौर में आयोजित राज्य किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया।

अब इंदौर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने हेतु चयनित होकर एक बार फिर राज्य का गौरव बढ़ाने जा रही हैं।

काव्या की इस उपलब्धि पर भाजपा उत्तर मण्डल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत के नेतृत्व में भाजपा परिवार द्वारा बेटी काव्या का सम्मान व अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर श्याम नगर विकास समित के संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष अजय कुमार फाफरिया, सचिव सुरेशचंद्र पंवार, पूर्व पार्षद बाबा पचोली, वार्ड पार्षद दीपक गाजवा, मण्डल महामंत्री बंशी राठौर, हर्षवर्धन पाटिल, नितिन कोठारी, पीयूष जैन, दिनेश चंदवानी, शीतल कोटक, अनिल नारानिया, गुड्डू भाई आदि ने बालिका की इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।

Next Post

मान्या ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाकर हम सबको किया गौरवान्वित: गोविंद

Sat May 30 , 2026
सीधी। तहसील रामपुर नैकिन अंतर्गत अगहार में उत्थान सामाजिक संस्कृति एवं साहित्यिक समिति एवं मान्या लोक संगीत अकादमी सीधी के तत्वावधान में 3 दिवसीय गांव का श्रीकृष्ण रासलीला के साथ गांव की माटी, राष्ट्रीय लोक रंग महोत्सव का समापन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गोविन्द मिश्रा एवं सुनील […]

You May Like