खंडवा में मोहम्मदी मस्जिद के सामने जला आतंकवाद का पुतला

खंडवा। मुस्लिम समाजजनों ने हजरत खानशाहवली वार्ड की मोहम्मदी मस्जिद के सामने आतंकवाद का पुतला जलाया। लोगों का कहना है कि आतंकवाद की हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं है।

इन्हें पनाह देने वालों को करारा जवाब भी दिया जाएगा। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने आतंकवाद विरोधी नारे लगाए। पाकिस्तान मुर्दाबाद कहा। उन्होंने कहा कि हमारा देश अमन पसंद है। हिंदुस्तान को आतंकी घटनाएं झुका नहीं सकतीं। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले से 28 लोग मारे गए हैं।

इंसानियत शर्मशार हुई

पार्षद शब्बीर कादरी ने कहा कि, इस घटना से पूरी इंसानियत शर्मसार हुई है। मुस्लिम समाज ने भी कड़े शब्दों में निंदा की है। इन आतंकवादी और आतंकवाद को पनाह देने वालों को ये संदेश दिया जाएगा कि भारत का मुसलमान अपने देश की अक्षुणता बनाए रखने की खातिर दुश्मन को नेस्तनाबूद कर सकता है।

Next Post

बारदाने ना होने से दोपहर तक शुरू नहीं हो सकी खरीदी

Thu Apr 24 , 2025
  रीवा। जिले में गेंहू की खरीदी तमाम अव्यवस्थाओ के बीच शुरू है. उठाव न होने से कृषि उपज मंडी करहिया में पैर रखने तक की जगह नही है. चारो तरफ गेंहू रखा हुआ है. वही दोपहर तक वारदाना न पहुंचने के कारण गेंहू की खरीदी शुरू नही हो पाई. […]

You May Like