दतिया उपचुनाव: सीएम डॉ यादव दतिया में कल भरवाएंगे भाजपा प्रत्याशी का नामांकन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में जीत का भरोसा जताते हुए चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बताया कि कल 13 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता दतिया पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन दाखिल कराएंगे।

खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा ने पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर विकास कार्य किए हैं और जनता का विश्वास अर्जित किया है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार तथा दतिया में हुए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी और कांग्रेस से यह सीट जीतने में सफल होगी।

Next Post

आप ने 650 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य योजना से जुड़ी फाइलें गायब होने पर उठाया सवाल

Sun Jul 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली अध्यक्ष और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रविवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग से 650 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य योजना से जुड़ी सैकड़ों सरकारी फाइलें गायब होने का आरोप लगाया। श्री भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर दावा […]

You May Like

Play sound