
इंदौर। आगामी रंगपंचमी पर्व पर नगर में निकलने वाली पारंपरिक गैर को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर शिवम वर्मा , निगम आयुक्त एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा गैर मार्ग का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने गैर मार्ग का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
