चोटिल रत्नायके बंगलादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हुए बाहर

कोलंबो 23 जून (वार्ता) श्रीलंका के तेज गेंदबाज मिलन रत्नायके बाएं हिस्से में खिचाव के कारण बंगलादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गये है।

बुधवार से शुरु होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में अपनी पहली सीरीज जीतने का प्रयास करेगी। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मिलन रत्नायके को गॉल टेस्ट में बाएं हिस्से में खिंचाव के कारण बंगलादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है।

मिलन रत्नायके की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज विश्व फर्नांडो और स्पिनर दुनिथ वेलालागे को टीम में शामिल किया है। फर्नांडो ने 27 टेस्ट में 79 विकेट लिये है। वर्ष 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ पदार्पण करने वाले वेलालागे ने मात्र एक टेस्ट मैच खेला है।

श्रीलंका की टीम:- धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पथुम निसांका, ओशादा फर्नांडो, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, दुनिथ वेलालागे, पवन रथनायके, प्रभात जयसूर्या, थारिंडु रत्नायके, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, कसुन राजिथा, विश्व फर्नांडो, इसिता विजेसुंदरा।

 

Next Post

सोना, चांदी में तेजी

Mon Jun 23 , 2025
इंदौर, 23 जून (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा चांदी के भाव में 500 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी बिकी। आज चांदी सिक्का मजबूत बना रहा। विदेशी बाजार में सोना 3361 डालर व चांदी 3601 सेंट प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के […]

You May Like