कोई बेटा बाप को बाप ना माने तो… पाकिस्तान को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने की टिप्पणी

ग्वालियर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों इंग्लैंड में हैं, जहां उन्होंने लंदन के वेम्बली शहर में कथा का आयोजन किया। इस दौरान वहां उन्होंने पाकिस्तान को लेकर ऐसा कुछ कह दिया कि जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री ने भारत को पाकिस्तान का बाप बताया और कहा कि कोई बेटा बाप को बाप ना माने तो इसमें बाप की क्या गलती, बेटा ही निकम्मा है।

इसके अलावा इस आयोजन के दौरान ऑपरेशन सिंदूर चलाने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की।इस वायरल वीडियो में शास्त्री कह रहे हैं, ‘रहीम ने कभी नाम नहीं बदला, रसखान के दोहे भी हम पढ़ते हैं, बहुत श्रद्धापूर्वक पढ़ते हैं। नाम महत्वपूर्ण नहीं है, काम महत्वपूर्ण है।’

इसके बाद किसी पाकिस्तानी शख्स द्वारा भारत प्रेम को लेकर उनसे किए गए सवाल का जिक्र करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा ‘उसने हमसे कहा कि हम पाकिस्तानी है, तो क्या पाकिस्तानी, भारत को प्रेम नहीं कर सकता, तब हमने कहा- भारत तो बाप है, और बेटा बाप को प्यार नहीं करेगा तो भला किसको करेगा यार। अब कोई बेटा, बाप को बाप ना माने तो इसमें बाप की गलती नहीं है, बेटा ही निकम्मा है।

यह बात उस पाकिस्तानी शख्स को अच्छी लगी, लेकिन वहां मौजूद अन्य पाकिस्तानियों को मिर्ची लग गई।’बाबा बागेश्वर ने कहा, ‘वो सब हमारे अपने हैं, हम तो वसुधैव कुटुम्बकम वाले हैं, सबको अपना मानते हैं। क्या लंदन, क्या पाकिस्तान, क्या बांग्लादेश, अभी हम ओमान जा रहे हैं, दुबई जा रहे। आओ तो वेलकम, ना आओ तो भीड़ कम। स्वागत है तुम्हारा, हमारी परंपरा तो सबको गले लगाने की है, लेकिन हां, हम विनम्र हैं, कायर नहीं हैं

Next Post

महिला गार्ड ने सीनियर गार्ड पर दर्ज कराई FIR,कहा था संबंध बनाओगी तो ही नौकरी कर पाओगी

Wed Jul 23 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर के अस्पताल की महिला सिक्योरिटी गार्ड का उसके ही सीनियर गार्ड ने यौन उत्पीड़न किया है। महिला को सीनियर उसके साथ शारीरिक संबंध के लिये दबाव डाल रहा था। सीनियर सिक्योरिटी गार्ड कहता था कि मेरे साथ संबंध बनाओगी तो नौकरी पर कोई परेशानी नहीं आयेगी। हमेशा मजे […]

You May Like