टांडा गैंग का वाहन चोर गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

इंदौर:हीरानगर पुलिस और नगर सुरक्षा समिति ने गश्त के दौरान धार की कुख्यात टांडा गैंग के एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी को भागने के दौरान आईटीआई चौराहे के पास सरकारी वाहन से टक्कर मारकर पकड़ा गया, जबकि उसके तीन-चार साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, जिनकी कीमत करीब 80 हजार रुपए है, बरामद की हैं.

गश्त के दौरान संदिग्ध युवक को बाइक के साथ रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भाग निकला, पीछा करने के बाद उसे दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप पिता मदन भूरिया, निवासी ग्राम भूतिया, जिला धार के रूप में हुई है. जांच में वह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय टांडा गैंग का सदस्य निकला. थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि पुलिस ने चोरी की दोनों मोटरसाइकिलें जब्त कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. उससे गैंग के फरार साथियों और शहर में हुई अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

Next Post

एमपी पुलिस में कार्यवाहक व्यवस्था पर ब्रेक, हजारों पुलिसकर्मियों को मूल पद पर लौटाने की तैयारी

Sat Jul 11 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस में कार्यवाहक पदस्थापना (ऑफिसिएटिंग चार्ज) की व्यवस्था पर पुलिस मुख्यालय (PHQ) की सख्ती के बाद पूरे विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव शुरू हो गया है। इस फैसले के तहत कार्यवाहक रूप से उच्च पदों की जिम्मेदारी निभा रहे पुलिसकर्मियों को चरणबद्ध तरीके से उनके मूल पदों पर […]

You May Like