
भोपाल। मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया।
मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं आमजनों द्वारा रखी गई समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई और निराकरण के लिए प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। जनसुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव मंत्री के समक्ष रखे।
