दमोह: शहर स्थित वैष्णवी निस्वार्थ गौ-सेवा समिति, मारूताल दमोह के द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य रूप से जन्माष्टमी और गौ माता का विधिवत पूजन शहर पुरोहित पंडित चंद्रगोपाल पौराणिक, पंडित मिक्की राजोरिया, पंडित मुकेश पाठक, राधे नरेंद्र पाठक जी द्वारा कराया गया।कार्यक्रम में दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रकटोत्सव मनाया।
साथ ही गौ माता की विशेष पूजन-अर्चन के साथ गौ माता को फल और गुड़ खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।इस अवसर पर गौ सेवा समिति प्रमुख दीपक नेमा, आलोक असाटी, सत्यम चौरसिया सहित वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति की समस्त टीम और पशुपालन व डेयरी विभाग उपसंचालक केपी कुर्मी, संजय दुबे के अलावा गौ सेवा समिति से जुड़े अन्य सदस्य मौजूद रहे।
