इंदौर ग्रामीण की उचित मूल्य दुकान अनियमितताओं पर निलंबित

इंदौर: सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर ग्राम बिसनावदा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान की जांच में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर दुकान को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है.क्षेत्रीय कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुचिता दुबे द्वारा 30 मार्च 2026 को किए गए निरीक्षण में सतीमाता स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान में कई खामियां सामने आईं. जांच के दौरान विक्रेता एवं सहायक विक्रेता दीपक गिनावा अनुपस्थित पाए गए, जबकि स्टॉक एवं भाव सूची बोर्ड अद्यतन नहीं था और राशन वितरण संबंधी बैनर भी उपलब्ध नहीं थे.

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि दुकान समय पर नियमित रूप से नहीं खोली जा रही थी तथा हितग्राहियों से अभद्र व्यवहार की शिकायतें भी प्राप्त हुई थीं. साथ ही पीओएस मशीन से पावती पर्ची नहीं दी जा रही थी और उपभोक्ताओं को दबावपूर्वक चायपत्ती जैसी अन्य सामग्री लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा था. भौतिक सत्यापन में 1.21 मि्ंटल गेहूं कम तथा 36 किलोग्राम नमक अधिक पाया गया, जिससे स्टॉक में गंभीर अंतर सामने आया.

अनियमितताओं के आधार पर प्रकरण दर्ज कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राउ के आदेश के तहत दुकान को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है. साथ ही इसे ग्राम पंचायत रिजलाय स्थित बीजासेन आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान से आगामी आदेश तक संबद्ध किया गया है.

Next Post

मादक पदार्थ गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Fri Jun 26 , 2026
भैरूंदा। गोपालपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 850 ग्राम अवैध गांजा एवं एक बाइक जब्त की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना एवं संदेह के आधार पर थाना गोपालपुर पुलिस ने दीपक यादव पिता अनिल यादव एवं सागर यादव पिता […]

You May Like