जबलपुर :गोरखपुर थाना अंतर्गत हाथीताल निवासी एक महिला ने गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च किया और भेजी गई लिंक खोली तो उसके खाते से हजारों रूपए उड़ गए। पुलिस के मुताबिक सपना विश्वकर्मा 34 वर्ष निवासी लक्ष्मी कॉलोनी हाथीताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका बैंक खाता सैंट्रल बैंक आफ इंडिया महानद्दा शाखा में है। बेटी की तबियत खराब होने से सुबह 11 बजे गूगल में डॉ. खरे का नम्बर सर्च कर रही थी एक नम्बर मिलने पर उसमें बात की तो अज्ञात व्यक्ति ने लिंक उसके मोबाईल पर भेजी उसने लिंक पर बच्ची की डिटेल भेज दी ।इसके बाद एकाउंट का बैलेंस चैक किया तो पता हुआ कि उसके खाते से मोबाईल में लिंक भेजकर 32 हजार 500 रूपये निकाल लिये गये है।
Next Post
सूने घर, दुकान में चोरों का धावा
Sun Aug 9 , 2026
जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत कचनार सिटी में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए जेवरात, लेपटॉप पार कर दिया। इसके अलावा चोरों ने रांझी थाना अंतर्गत मड़ई स्थित एक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया । पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर […]
