वाहन चालक मोहन सोनी हुए सेवानिवृत्त, जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह

शिवपुरी :जनसंपर्क विभाग में 39 वर्षों तक अपनी सेवायें देने वाले  मोहन बाबू सोनी 31 जुलाई 2026 को वाहन चालक के पद से सेवानिवृत्त हो गए।  मोहन बाबू सोनी ने जिला जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी में वाहन चालक के पद पर पदस्थ रहते हुए उत्कृष्ट सेवायें प्रदान कीं। साथ ही उनके द्वारा समय-समय पर सौंपे गए दात्यिवों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन किया गया। सेवानिवृत्त होने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां पर सहायक संचालक जनसंपर्क  प्रियंका शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकारगणों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सम्मानित करते हुए उन्हें शॉल श्रीफल और स्मृतिचिन्ह भेंट किए। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकारगण एवं जनसंपर्क कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।विदाई समारोह में भारी वाहन चालक  मोहन बाबू सोनी ने कहा कि मेरी कोशिश रही है कि शासन की मंशानुरूप हम प्रत्येक कार्य को समय पर पूरा करें। मुझे जिस मंशा के साथ शासन ने जिम्मेदारी सौंपी है, उस पद पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जाए, जो मैंने सच्ची निष्ठा के साथ पूरा किया।

Next Post

वर्दी नहीं, ठगी का खेल! पुलिस बनकर सड़क पर उगाही, भीड़ ने कराया गिरफ्तार

Fri Jul 31 , 2026
भोपाल। फर्जी पुलिस बनकर राहगीरों से वसूली करने वाले दो युवकों का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दोनों आरोपी बिना हेलमेट चलने वाले बाइक सवारों को निशाना बनाते थे। वे उनका पीछा कर रास्ते में रोकते, खुद को पुलिसकर्मी बताकर चालान और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाते और मौके […]

You May Like