भोपाल। अवधपुरी में चातुर्मास कर रहे मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज सहित मुनि संघ 28 अगस्त से प्रारंभ हो रहे दशलक्षण पर्व पर विशेष प्रवचन देंगे। दस दिवसीय संस्कार शिविर में प्रतिदिन प्रातः 5:45 बजे भावना योग, 8:30 से 9:30 दस धर्मों पर प्रवचन, दोपहर 2:30 बजे तत्वार्थ सूत्र की बाचना और शाम 6:15 बजे शंका समाधान एवं आरती होगी। प्रमाणिक ऐप से जुड़कर श्रद्धालु घर बैठे लाभ ले सकते हैं। मुनि श्री ने कहा दोषों को जीतकर ही भीतर छिपा दिव्य खजाना प्राप्त किया जा सकता है। आत्मशुद्धि, संयम और सद्गुणों को अपनाने से जीवन सार्थक होता है।
जीतो दोषों को, पाओ दिव्य खजाना
