फीफा 64 टीमों वाले विश्व कप की संभावना पर करेगा विचार: इन्फेंटिनो

न्यूयॉर्क, 13 जुलाई (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने कहा है कि हर देश को फुटबॉल के सबसे बड़े आयोजन में खेलने का मौका मिलना चाहिए, इसी को देखते हुए फीफा इस टूर्नामेंट के बाद पुरुषों के विश्व कप को 64 टीमों तक विस्तारित करने पर चर्चा करेगा।

अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित होने वाला 2026 विश्व कप पहला ऐसा विश्व कप है जिसमें 48 टीमें भाग ले रही है जबकि पहले इसमें 32 टीमें थीं, और भविष्य में टीमों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।

इन्फेंटिना ने स्विस प्रसारक ब्लू स्पोर्ट को 64 टीमों के टूर्नामेंट की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कहा, “विश्व कप के बाद संबंधित समितियों में इस मुद्दे पर निश्चित रूप से विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब आप विश्व कप का आयोजन करते हैं, तो यह महत्वपूर्ण है कि आप इसे पूरी दुनिया के लिए आयोजित करें। यह सिर्फ यूरोप और दक्षिण अमेरिका के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए है। हर देश को विश्व कप में भाग लेने का सपना देखने का अधिकार होना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “हम देख सकते हैं कि टीमों का स्तर बेहद ऊंचा है, और यह दुनिया भर में लगातार बढ़ता जा रहा है। अगर आप छोटे देशों को विश्व कप में भाग लेने का मौका नहीं देते हैं, तो वे भी सुधार जारी रखने की प्रेरणा खो देते हैं।”

 

 

 

Next Post

महंगे शौक ने बनाया मोबाइल स्नेचर

Mon Jul 13 , 2026
इंदौर:राह चलते लोगों के हाथों से दिनदहाड़े मोबाइल झपटकर फरार होने वाले दो शातिर बदमाशों को कनाड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में मोबाइल स्नैचिंग की कई वारदातें करना कबूल किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल […]

You May Like