पती ने ज़िंदा जलाया, महिला ने तोड़ा दम

इंदौर: चंदननगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया जब सब्जी न बनाने की बात पर पति ने पत्नी को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया. एमवाय अस्पताल में तीन दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार को पीड़िता की मौत हो गई. अब पुलिस इस प्रकरण को जानलेवा हमले से बदलकर हत्या की धाराओं में दर्ज कर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करेगी.

घटना सिरपुर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर क्षेत्र की है, जहां रहने वाली 28 वर्षीय पायल को उसका पति शंकर अक्सर घरेलू बातों को लेकर प्रताड़ित करता था. बीते दिनों सब्जी नहीं बनाने को लेकर विवाद हुआ तो आरोपी ने गुस्से में आकर उस पर केरोसिन उड़ेल दिया और आग लगा दी. घटना के बाद बुरी तरह झुलसी पायल को तत्काल एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया. पहले इस मामले में चंदननगर पुलिस ने जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज कर शंकर को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अब मौत के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा जोड़ने की तैयारी है.

मायके पक्ष का आरोप: मृतका के परिजनों ने थाने पहुंचकर ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप भी लगाए. उनका कहना है कि शंकर लगातार 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था. मांग पूरी नहीं होने पर उसने पायल को आग के हवाले कर दिया. पीड़िता के परिवार ने शंकर के साथ उसके परिजनों पर भी कार्रवाई की मांग की है. मासूमों के सिर से उठा मां का साया: पायल अपने पीछे तीन साल का बेटा और चार महीने की मासूम बेटी छोड़ गई है. अब परिवार पर दो मासूमों की परवरिश की जिम्मेदारी आ गई है.

Next Post

चीन में बारिश से 30 लोगों की मौत

Tue Jul 29 , 2025
बीजिंग, 29 जुलाई (वार्ता) चीन की राजधानी बीजिंग में भारी बारिश और तूफान से पिछले 24 घंटाें के दौरान 30 लोगों की मौत हो गई। बीजिंग नगर निगम के बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार आधी रात तक आयी भारी बारिश और तूफ़ान […]

You May Like