चिन्नास्वामी में फिर गूंजेगा ABD का नाम!

दुनिया भर में मिस्टर 360 डिग्री नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में आरसीबी की टीम में शामिल होने के संकेत दिए हैं।

एबी डिविलियर्स के उनके देश साउथ अफ्रीका से कई ज्यादा फैन भारत में हैं। इसके पीछे का कारण उनका खेल व आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलना है। जब भी आईपीएल की बात होती है तो वहां एबी डिविलियर्स की चर्चा जरूर होती है। आईपीएल के कई सांस रोक देने वाले रोमांचक मुकाबलों में डिविलियर्स ने अपने खेल का दम दिखाया है। पूरी दुनिया में एबी को मिस्टर 360 डिग्री के नाम से जाना जाता है। इसके पीछे का कारण उनका मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेलना है।

आईपीएल में एबी डिविलियर्स ने कई सालों तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेला है। इस दौरान वो करोड़ों भारतीय फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो पाए हैं। एबी ने साल 2021 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। क्रिकेट से संन्यास के बाद भी उनकी लोकप्रियता में बिल्कुल भी कमी नहीं आई है। इन सब के बाद एक बार फिर से उनके आईपीएल खेलने की खबरें सामने आ रही हैं।

Next Post

6 थाना प्रभारी हुए इधर-उधर

Wed Aug 27 , 2025
कटनी: जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने आज जिले के थानों में बड़ा परिवर्तन करते हुए 6 थानों के थाना प्रभारियों को इधर-उधर किया है। बदलाव की कड़ी में पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने माधवनगर, ढीमरखेड़ा, स्लिमनाबाद, बहोरीबंद, महिला थाना एवं […]

You May Like