पटवारी के खिलाफ झूठी FIR निरस्त की जाए: कांग्रेस का मौन धरना

ग्वालियर: मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस थाना मुंगावली जिला अशोकनगर में एफआईआर दर्ज की गई जिसके विरोध स्वरूप जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व एवं राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, बालेंदू शुक्ला, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा एवं विधायक सुरेश राजे की उपस्थित में फूलबाग स्थित गांधी उद्यान में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 2 घंटे का मौन धरना दिया गया एवं धरने की समाप्ति के पश्चात पुलिस महानिदेशक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कांग्रेसजनो ने कहा कि पुलिस थाना मुंगावली जिला अशोकनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में दर्ज मनगढ़ंत झूठे तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है जिसमें उल्लेखित किया गया है कि गजराज लोधी एवं रघुराज लोधी निवासी ग्राम मुडरा थाना मुंगावली जिला अशोकनगर के साथ सरपंच के पुत्र विकास एवं उनके साथियों द्वारा दोनों लोधी भाइयों के साथ मारपीट की गई, उनकी मोटर साइकिल छीन ली गई है, उक्त घटना के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष पटवारी के दौरा कार्यक्रम के दौरान भेंट कराई गई जिसमें आरोप लगाया गया कि पटवारी ने गजराज लोधी एवं रघुराज लोधी पीड़ित भाइयों को यह समझाया कि यह कहनां कि तुम्हे मारपीट के साथ मानव मल भी खिलाया गया, यदि एैसा कहोगे तब मोटरसाईकल भी दूंगा, तथा परिवार का ध्यान भी रखूंगा। यह पटवारी के खिलाफ साज़िश है।

Next Post

SMILE योजना: भोपाल में भिक्षावृत्ति रोकने के लिए पुनर्वास केंद्र का संचालन करेंगे NGO

Thu Jul 3 , 2025
भोपाल:राजधानी को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के उद्देश्य से चयनित किया गया है. भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की एसएमआईएलई उपयोजना के तहत यह निर्णय लिया गया है. बता दें कि भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों के पुनर्वास हेतु विशेष रूप से आश्रय स्थल/भिक्षुक गृह की स्थापना की गई […]

You May Like

मनोरंजन