इंदौर:ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच जीआरपी ने शहर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर साइबर जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को सतर्क रहने का संदेश दिया. अभियान के दौरान रैली निकाली गई, म्जि प्रतियोगिता आयोजित की गई और यात्रियों को साइबर सुरक्षा की शपथ भी दिलाई.
जीआरपी के अधिकारियों और जवानों ने रेल यात्रियों, कुलियों, वेंडरों तथा अन्य लोगों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी यूपीआई भुगतान, ओटीपी फ्रॉड, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी निवेश योजनाओं और सोशल मीडिया के जरिए होने वाली साइबर ठगी से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए. लोगों को समझाया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या व्यक्ति के झांसे में न आएं और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें. अंत में सभी को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की शपथ दिलाई गई
