
सारंगपुर।भक्ति के आगे समस्त अडचने और बाधाएं दूर हो जाती है और हर मुश्किल से मुश्किल काम सरल होता चला जाता है। कुछ इसी तरह की मिशाल हरिओम गुर्जर ने प्रस्तुत करके दिखाई है। हरिओम गुर्जर उज्जैन से अपने 168 किलोमीटर दूर गांव तक 71 लीटर पवित्र क्षिप्रा नदी का जल पात्रो में भरकर पेदल कांधो पर रखकर कावड़ यात्रा कर रहे है। इसी तरह वह अपने गांव तालोडी ब्यावरा पहुंचेगे। गुरुवार शाम को सारंगपुर में 71 लीटर शिप्रा जल कांधो पर लेकर जा रहे हरिओम का पुलिस जवान कमल गुर्जर के नेतृत्व में समाजजनों ने स्वागत किया और उनके हाल जाने और यात्रा के दौरान के उनके अनुभव को साझा करते हुए उनकी इस भक्ति की प्रशंसा की।
इस दौरान अनुभव साझा करते हुए हरिओम गुर्जर ने बताया कि उन्होंने अपने गांव तालोडी से यह यात्रा का कार के माध्यम से उज्जैन पुरा किया और उसके बाद वह उज्जैन की पवित्र शिप्रा नदी से पात्रो में 71 लीटर शिप्रा जल लेकर पेदल चले और जल को कांधो पर धारण कर करीब 100 किमी की यात्रा कर चुके है और इसी तरह वह एबी रोड से होते हुए अपने ब्यावरा तहसील स्थित तालोड़ी गांव पहुंचेगे और वह पर शिप्रा जल से बाबा महाकांल का अभिषेक करेंगे। इस दौरान उनके सहयोगी के रुप में उनके मित्र भी उनके साथ जल रहे है। स्वागत करने वालो में कमल गुर्जर, सुनील धनगर, महेंद्र शर्मा, अल्टू, मंगल शर्मा सहित अन्य समाज जन उपस्थित थे।
