दमोह: गंभीर अवस्था में दर्द से तड़प रही गाभिन गाय की स्थिति देख थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने तुरंत मानवीय पहल करते हुए तेंदूखेड़ा पुलिस और पशु चिकित्सक की मदद ली। समय पर इलाज मिलने से गाय की जान बच सकी।
जबकि उसके पेट में पल रहा आठ माह का बच्चा मृत निकला। उधर,चालक के अभाव में गौशाला अध्यक्ष स्वयं वाहन लेकर पहुंचे।
