मायाराम महाविद्यालय में आयोजित हुई कार्यशाला, युवाओं ने ली जागरूकता की शपथ

सिंगरौली । मायाराम महाविद्यालय मेढ़ौली में युवाओं को नियमित टीकाकरण और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष उन्मुखीकरण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूनिसेफ लेह वाधवानी के जिला समन्वयक द्वारा विद्यार्थियों को निरोग एवं सुरक्षित जीवन के लिए टीकों के महत्व की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। सत्र के दौरान युवाओं को बेहतर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनुशासित दिनचर्या अपनाने के संबंध में व्यावहारिक परामर्श दिया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनके बौद्धिक एवं मानसिक विकास को सुदृढ़ बनाना है, ताकि वे अपने जीवन में सही और गलत का स्वतंत्र निर्णय ले सके। संवाद सत्र से प्रेरित होकर सभी विद्यार्थियों ने न केवल अपनी जीवन शैली में सुधार लाने का संकल्प लिया, बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर झिझक या प्रतिरोध रखने वाले परिवारों को जागरूक करने की भी जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर महाविद्यालय के संचालक डायरेक्टर बद्री नारायण बैस, प्रभारी प्राचार्य विक्रांत सिंह, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं स्वास्थ्य विभाग से पुनीत सिंह एवं स्टाफ प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Next Post

खाखन पुलिया से भारी वाहनों का आवागमन पुन: शुरू

Mon Sep 21 , 2026
सिंगरौली। राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पुराना एनएच-75 ई के सीधी-सिंगरौली मार्ग स्थित खाखन पुलिया के माइनर ब्रिज एवं एप्रोच मार्ग से भारी वाहनों के आवागमन की अनुमति पुन: बहाल कर दी गई है। 30 अगस्त को अत्यधिक वर्षा एवं नदी के तेज बहाव के कारण एप्रोच मार्ग क्षतिग्रस्त होने पर सुरक्षा की […]

You May Like