
भोपाल। शहर के शाहजहानी पार्क स्थित गोबर प्लांट में भीषण आगजनी की घटना रविवार को हुई. देर शाम को आग लगने से आसमान में धुएं के गुब्बार उठने लगे, जिससे आसपास के रहवासी क्षेत्रों में ड़र का महौल बन गया.
मिली जानकारी के अनुसार गोबर प्लांट में आग लग गई. स्थानीय पुलिस और फायर बिग्रेड़ को मौके पर सूचना दी गई. फायर अधिकारी शक्ति तिवारी अपनी टीम के साथ पहुंचे. फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आगजनी की घटना का पता लगया जा रहा है. इस घटना में किसी की जान हानि की जानकारी सामने नहीं आई है. घटना के दौरान कई किलोमीटर दूर तक काला धुंआ लोगों को मड़राता दिखा. घटना का लोगों ने अपने घरों की छत से वीडियो भी बनाकर वायरल किया.
