शराब के नशे में धुत शिक्षक को कलेक्टर ने किया सस्पेन्ड

उमरिया। बीते दिनों एक शिक्षक के शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचने के बाद काफी बवाल मचा था, वहीं यह खबर अखबारों और न्यूज़ चैनलों की सुर्खियां भी बनी हुई थी। इसके बाद जिले के कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए शिक्षक चंद्रभान कोल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

दरअसल शिक्षक चंद्रभान कोल मानपुर के करौंदी टोला शासकीय प्राथमिक स्कूल में पदस्थ है। लेकिन जब बच्चों को पढ़ाने स्कूल पहुंचा तब वह शराब के नशे में धुत था। स्कूल पहुंचने के बाद शिक्षक इस कदर नशे में चूर था कि वह हाथ पैर भी नहीं दिला पा रहा था। स्कूल में मौजूद बच्चों ने शिक्षक की यह हरकत देखी तब उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी तब परिजनों ने शराबी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। इस दौरान किसी ने शराबी शिक्षक का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामले का संज्ञान जिले के कलेक्टर ने लिया और पूरे मामले की जांच कराई गई जिसमें ज्ञात हुआ कि शिक्षक चंद्रभान कोल अक्सर शराब के नशे में ही स्कूल पहुंचता है। दोषी पाए जाने के चलते कलेक्टर ने उसे निलंबित कर दिया है।

Next Post

भाजपा ने धार जिला पदाधिकारियों की घोषणा की 

Sun Dec 14 , 2025
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से धार जिले के जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से गठित इस जिला समिति में सात उपाध्यक्ष, दो महामंत्री एवं छह मंत्री नियुक्त किए गए हैं। पार्टी […]

You May Like