चांद देखकर व्रत का पारण, करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना

जबलपुर: महिलाओं द्वारा 16 श्रंगार कर चांद निकलने के बाद पूजन अर्चन करके पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की गई। महिलाओं द्वारा छलनी से चांद को देखकर फिर अपने पति को देखकर उनके हाथों से पानी पिया और अपने व्रत को पूर्ण किया। वहीं महिलाओं ने अपने सुहाग की लम्बी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना की।
पूरे दिन निर्जला व्रत, शाम को पूजन महिलाओं द्वारा करवा चौथ के दिन सुबह से ही अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखी रही। रात में चांद निकलने के बाद विधि विधान से पूजन अर्चन कर अपने पति के हाथ जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया गया। साथ ही अपने सुहाग की रक्षा करने और उसकी दीर्घायु के लिए भगवान से प्रार्थना भी की गई।
पहला करवा चौथ बना यादगार
जिनकी नई-नई शादियां हुई हैं, उन जोड़ों के लिए करवा चौथ को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं कुछ महिलाओं ने अपनी शादी के बाद पहली बार यह व्रत रखा। महिलाओं ने बताया कि यह उनका पहला करवा चौथ है और वह इसको लेकर बहुत उत्साहित थी, जिसको लेकर वह कई दिनों पहले से ही इसकी तैयारी में लग गई थी। करवा चौथ पर महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर, दुल्हन की तरह 16 श्रंगार कर सज संवरकर चांद निकलने के बाद पूजन- अर्चन किया और अपने पति की लंबी आयु की कामना की। इसके अलावा इस यादगार पल को कैमरे में भी कैद किया।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 11 अक्टूबर 2025

Sat Oct 11 , 2025
आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: शनिवार 11 अक्टूबर 2025 वर्ष के प्रारंभ में यात्रा होगी, पद एवं स्थान परिवर्तन के योग हैं, शारीरिक कष्ट का सामना करना पडेगा, भौतिक सुख प्राप्त होगा, उत्तरदायित्वों को सम्हालने की आवश्यकता है, वर्ष के मध्य में व्यापार के क्षेत्र में सफलता […]

You May Like

मनोरंजन