सांवेर, खुड़ैल और गौतमपुरा से नाबालिग बच्चे हुए लापता

इंदौर. ग्रामीण क्षेत्र के अलग-अलग थाना इलाकों से नाबालिग बच्चों के लापता होने के मामले सामने आए हैं. सांवेर, खुड़ैल और गौतमपुरा पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी है. कुछ मामलों में पुलिस ने अपहरण का प्रकरण भी दर्ज किया है. वहीं पहले से लापता बच्चों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें दूसरे राज्यों तक भेजी जा रही हैं.

खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के लापता होने की शिकायत उसके पति ने की है. पति ने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी को किसी ने बंधक बनाकर रखा है. पुलिस शिकायत के आधार पर उसकी तलाश कर रही है. इधर सांवेर, खुड़ैल और गौतमपुरा क्षेत्र से नाबालिग बच्चों के लापता होने की अलग-अलग शिकायतें पुलिस को मिली हैं. बच्चों की उम्र कम होने के कारण पुलिस ने कुछ मामलों में अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की है. पुलिस आसपास के इलाकों में तलाश के साथ बच्चों के संभावित ठिकानों की जानकारी भी जुटा रही है.

ऑपरेशन मुस्कान से पुरानी गुमशुदगी पर भी फोकस

पुलिस पहले से लापता बच्चों की तलाश के लिए ऑपरेशन मुस्कान चला रही है. इसके तहत अलग-अलग पुलिस टीमें बच्चों की जानकारी जुटाकर देश के विभिन्न हिस्सों में उनकी तलाश कर रही हैं. पुलिस का फोकस नए मामलों के साथ पुराने गुमशुदा बच्चों को तलाशकर उन्हें परिवार तक पहुंचाने पर भी है.

Next Post

शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर

Fri Aug 14 , 2026
मुंबई, 14 अगस्त (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को चौतरफा बिकवाली रही और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक दो सप्ताह से अधिक के निचले स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स सुबह 177 अंक गिरकर 77,903 अंक पर खुला और […]

You May Like