डिप्रेशन के शिकार ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ने की खुदकुशी

इंदौर: तेजाजी नगर क्षेत्र में 40 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी का शव उसके निर्माणाधीन मकान की मचान पर फंदे से लटका मिला. मंगलवार को वह घर से मकान का काम देखने जाने की बात कहकर निकला था. देर तक वापस नहीं आने पर परिजन वहां पहुंचे तो घटना का पता चला.श्रीकृष्ण एवेन्यू निवासी सचिन पिता कांतिलाल ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े थे. मंगलवार को वह आनंद विहार स्थित अपने निर्माणाधीन मकान पर गया था. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.

मौके पर पहुंचने पर सचिन मचान पर फंदे से लटका मिला. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा. परिजनों के अनुसार पहली पत्नी की असमय मौत के बाद सचिन तनाव में रहने लगा था. परिवार ने स्थिति सुधारने की उम्मीद में दूसरी शादी भी कराई थी, लेकिन वह मानसिक तनाव से बाहर नहीं आ सका. तेजाजी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

मुंबई: विले पार्ले की इमारत में भीषण आग, 2 की मौत, 4 घायल

Wed Aug 12 , 2026
मुंबई, मुंबई के विले पार्ले पश्चिम इलाके में मंगलवार रात एक 12 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग में झुलसकर एक ढाई साल के बच्चे और एक युवती की मौत हो गई। हादसे में 4 अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।     मुंबई […]

You May Like