टोल कर्मियों से मारपीट; करणी सेना के 4 पर FIR

आष्टा। देवास-भोपाल कॉरिडोर पर टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। करणी सेना के कार्यकर्ता और टोल कर्मचारियों का विवाद बढ़ गया. जिसका वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही करनी सेना प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप राघव पहुंचे तो उनके साथियों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की. जब इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह राघव से बात की गई तो उनका कहना है कि करणी सेना के कार्यकर्ता के साथ बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जब इस संबंध में उमाशंकर पांडे से जब बात की तो उनका कहना है कि टोल पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ विवाद हुआ है ऐसी जानकारी मुझे मिली है. टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट होने की सूचना प्राप्त हुई है, आगे की जानकारी मुझे नहीं है.

पुलिस द्वारा जांच चल रही है,टोल कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना हुई है. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है.
चिन्मय मिश्रा,
चौकी प्रभारी, अमलाहा

Next Post

दतिया स्टेशन पर आज से रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Tue May 13 , 2025
दतिया: दतिया रेलवे स्टेशन पर आज मंगलवार 13 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित ठहराव शुरू हो रहा है। ट्रेन का दतिया में दो-दो मिनट का ठहराव सुबह और शाम दोनों समय रहेगा। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 22469 (खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन) वंदे […]

You May Like