​कोचिंग सेंटर वाले मकान में शराब दुकान का विरोध, महिलाओं ने जताई सुरक्षा की चिंता

बैतूल। शहर के सुभाष वार्ड क्रमांक-1 हमलापुर स्थित मांझीनगर में प्रस्तावित देशी शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और वार्डवासियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और दुकान की अनुमति निरस्त करने की मांग की।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि एक निजी कोचिंग संचालक द्वारा अपने ही मकान में शराब दुकान खुलवाई जा रही है। उनका कहना है कि प्रस्तावित स्थल शासकीय छात्रावास और मांझी सरकार कार्यालय के बेहद समीप है, जिससे नियमों का उल्लंघन हो रहा है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं निवास करते हैं, ऐसे में शराब दुकान खुलने से उनके वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है।

वार्डवासियों ने आशंका जताई कि दुकान खुलने से असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। विशेष रूप से महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई है।

इस दौरान श्रवण परते, रामचरण धुर्वे, रवि रावत, प्रियंका, कमलेश, एकता रघुवंशी और दिलीप सहित लगभग 50 से अधिक लोग उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो 14 अप्रैल को चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Next Post

इंदौर से खाटू श्याम धाम के लिए साप्ताहिक विशेष ट्रेन शुरू

Fri Apr 3 , 2026
इंदौर। इंदौर से खाटू श्याम धाम (रींगस) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा शुरू हो गई है। इंदौर से खाटू धाम के लिए साप्ताहिक विशेष रेल सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस रेल […]

You May Like