उप्र के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, पांच घायल

नैनीताल, (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार के मंगलवार रात को खाई में गिर जाने से पांच पर्यटक घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी तेजेन्द्र सिंह अपने चार अन्य साथियों के साथ नैनीताल घूमने आए थे।रात को उनकी कार नैनीताल शहर से कुछ दूरी पर हनुमान गढ़ी के पास पेड़ से टकराने के उपरांत खाई में गिर गई , जिसमें पांचों लोग घायल हो गए।

राज्य आपदा प्रबंधन बल एसडीआरएफ की एक टीम उप निरीक्षक श्रीमती भावना बिष्ट के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने सभी घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

घायलों में तेजेंद्र सिंह के अलावा करनदीप , विक्रमजीत, अकबाल सिंह और हिमांशु शामिल हैं।

 

Next Post

भारतीय महिला सरबजीत कौर को भारत को सौंपने से पहले लाहौर के शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया

Wed Jan 7 , 2026
इस्लामाबाद, (वार्ता) एक पाकिस्तानी व्यक्ति से विवाह करने वाली भारत की सरबजीत सिंह कौर को भारतीय अधिकारियों को सौंपने के बारे में अंतिम फैसले तक लाहौर के एक शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया गया है। जियो न्यूज ने मंगलवार को सूत्रों के हवाले से बताया कि सरबजीत को लाहौर […]

You May Like