केजरीवाल ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

नयी दिल्ली 15 जुलाई (वार्ता) दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को यहां सर गंगा राम अस्पताल में झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनके पिता राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

श्री केजरीवाल ने कहा , “नयी दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी शिबू सोरेन जी की स्वास्थ पर चर्चा की।”

श्री सांसद शिबू सोरेन की हालात नाजुक बनी हुई है और दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा हैं।

Next Post

इतिहास रचकर धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला

Tue Jul 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता)। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर जाने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला एएक्स-4 मिशन के अपने तीन अन्य साथियों के साथ मंगलवार को धरती पर लौट आये। स्पेसएक्स का ड्रैगन अंतरिक्ष यान भारतीय समय के अनुसार दोपहर बाद तीन बजे के करीब समुद्र […]

You May Like