ग्वालियर: डबरा के ठाकुर बाबा रोड जगदंबा कॉलोनी निवासी राकेश पंडा ने अपने छोटे भाई दिनेश पंडा और भतीजे अमन पांडा के साथ डबरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राकेश पंडा ने आरोप लगाया कि बीती देर रात वह अपनी जूस की दुकान बंद करके मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे, तभी हरिपुर तिराहा पर रविंद्र गोस्वामी और उसके दोनों लड़के मनजीत गोस्वामी और अनिरुद्ध गोस्वामी ने पुरानी रंजिश को लेकर उन पर हमला कर दिया।
राकेश पंडा ने बताया कि रविंद्र गोस्वामी ने थप्पड़ मुक्कों से, अनिरुद्ध गोस्वामी ने डंडे से और मनजीत गोस्वामी ने लोहे की रोड से मारपीट कर दी, जिससे उन्हें हाथ की कोनी के नीचे, अंगूठे और उंगलियों, बाएं पैर की घुटने और जांग में चोट आई है। बीचबचाव करने आए उनके भतीजे अमन पंडा को भी थप्पड़ मुक्के से मारा गया, जिससे उनकी जांग में चोट आई है।राकेश पंडा ने बताया कि 9 मई को भी कोटरा की पुलिया के पास गोराघाट थाना क्षेत्र में भी यही घटना घटित हुई थी, लेकिन गोराघाट थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण यह बड़ी घटना घटित हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। डबरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
