
विंध्यनगर। विंध्याचल परियोजना के डी-पॉल विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आज सीबीएससी के घोषित 10वीं के परीक्षा परिणामों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये एक बार फिर विंध्याचल परियोजना एवं विद्यालय को गौरवांवित किया है। विद्यालय के 25 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं। जिसमें मानस गुप्ता ने 94.8 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय में टॉप किया। जानकारी के मुताबिक 10वी बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणामों में मानस गुप्ता 94.8, रिश्विका तिवारी, काजल पाण्डेय, सिद्धार्त शिवहरे 94.8, अर्पित साहा 94.8, शानवी सिंह बघेल, प्रियांषु कुमार जायसवाल, ऐस्लीन सेंटो 94.2, विवान जायसवाल 94, सुबह श्रीवास्तव 94. सुजल विश्वकर्मा, त्रृप्ति त्रिपाठी, दिव्यांका त्रिपाठी 92.2 प्रतिशत, पाठा संजना 92, अवनीश कुमार शाह 91.8, श्रेया सिंह 91, अभय कुमार मिश्रा 90.8, दिव्यांषु शाह 90.6, हर्षिता 90.4, अर्पिता सिंह 90.2, कृष्णा सारस्वत 90 प्रतिशत शौरसी पाण्डेय 89.8, आयुशी सिंह 89.8, अभ्यान गुप्ता एवं आकाश यादव ने भी 89.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में उत्कृष्ट स्थान अर्जित किया है। सीबीएससी द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन में विद्यालय के प्राचार्य फादर जोबी जोसफ ने हर्ष व्यक्त करते हुये छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंनेे कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर विद्यालय एवं परियोजना का गौरवांवित किया है।
