सूने घर से चोरों ने सोना- चांदी और जेवरात उड़ाए

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के पंडापुरा में स्थित सूने मकान में चोरों ने सेंध लगाई। चोर मकान में रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर भागे हैं। वारदात के समय परिवार अपने पैतृक गांव बिलहरा गया था। घटनाक्रम सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। मोतीनगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी अभिषेक पिता रामेश्वर प्रसाद चौरसिया उम्र 35 साल निवासी पंडापुरा शंकर जी मंदिर के पास बाघराज वार्ड ने थाने में शिकायत की। शिकायत में बताया कि मैं प्राइवेट नौकरी करता हूं। नवरात्रि के चलते 6 अप्रैल को अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर पैतृक गांव राजा बिलहरा गया था। गांव में रुका। वहां पूजा करने के बाद वापस अपने घर लौटा। सागर आकर देखा तो मकान के दरवाजे का ताला टूटा था। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा था।

अलमारी का गेट टूटा था और उसमें रखा सामान फैला पड़ा था। इसके अलावा अन्य कमरों के ताले भी टटे थे। अलमारी में रखी सोने की एक चेन, दो अंगूठी, 1.40 लाख रुपए नकद गायब थे। चोरी होने पर पुलिस को मामले की सूचना दी। शिकायत पर मोतीनगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।वारदातस्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

Next Post

पवन चक्की से 320 मीटर कॉपर वायर चोरी

Wed Apr 9 , 2025
शाजापुर। मुल्लाखेड़ी की पहाड़ी पर स्थित पवन चक्कियों से अज्ञात बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने चार अलग-अलग स्थानों से कुल 320 मीटर कॉपर वायर चुरा लिया. रिन्यूएबल पावर पवन चक्की कंपनी के सुपरवाइजर हिम्मतसिंह सौराष्ट्र ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है, […]

You May Like