MPUDC की लोगो बनाओ और शानदार इनाम पाओ

ग्वालियर: नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत संचालित मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी ने क्रिएटिव इनिशिएटिव का शुभारंभ करते हुए एक शानदार ‘लोगो’ डिज़ाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। यह पहल माय गवर्नमेंट पोर्टल के माध्यम से जन-भागीदारी को प्रेरित करने और कंपनी की शहरी सुधार योजनाओं, शहरों में सीवरेज, जलापूर्ति और अन्य अधोसंरचना से जुड़े कार्यों के प्रति जागरूकता व पहचान को बढ़ावा देने के लिये की गई है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आम नागरिकों को पोर्टल पर अपना मौलिक डिज़ाइन अपलोड करना होगा। एमपीयूडीसी द्वारा चयनित विजेताओं के लिये प्रतिष्ठित पुरस्कारों का प्रावधान किया गया है, जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये, द्वितीय 5 हजार और तृतीय स्थान के लिए 2 हजार 500 रुपये की नगद राशि शामिल है। प्रविष्टि की अंतिम तिथि 31 जुलाई शाम 5 बजे तक तय की गयी है।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से एमपीयूडीसी का उद्देश्य न केवल एक आकर्षक ब्रांड पहचान स्थापित करना है, बल्कि यह दर्शाना भी है कि कंपनी किस प्रकार जल प्रदाय परियोजना, सीवरेज परियोजना और नगरों से जुडे अधोसंरचना विकास कार्य करने के लिये कार्यरत है।

Next Post

सीधी द्वारा हरियाली महोत्सव का आयोजन, थानों और चौकियों में किया पौधरोपण

Thu Jul 3 , 2025
सीधी:“हरियाली महोत्सव” के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस लाइन सीधी एवं जिले के समस्त थानों/चौकियों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड, पुलिस लाइन सीधी में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के साथ […]

You May Like