नदी से निकल खेत में पहुंचे मगरमच्छ से पत्थरबाजी

नवभारत, न्यूज

तेंदूखेड़ा/दमोह. तेजगढ़ क्षेत्र के ग्राम कलुआ दिनारी में नदी से निकाल कर खेत तक पहुंच गए एक मगरमच्छ के नजर आने के बाद ग्रामीण जन पत्थरबाजी करके उसे भगाने का प्रयास करते हुए नजर आए.वहीं मगरमच्छ भी पत्थरों से परेशान होकर खेत में भरे पानी के गड्ढे में घुसता हुआ नजर आया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम दिनारी हाई स्कूल के पास पुलिया से निकल कर खेत में पहुंच कर आराम फरमा रहे एक मगरमच्छ को देखने लोगों की भीड़ लग गई. लोगों की उपस्थिति के बाद भी मगरमच्छ ने जब कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो कुछ शरारती तत्वों ने उसके ऊपर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए.इसके बाद मगरमच्छ वहां से आगे बढ़ता हुआ खेत में बने पानी के गड्ढे में चला गया. बाद में इसकी सूचना तेजगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी नीरज पांडे तक पहुंचने पर वन अमले को टीम को दिनारी गांव रवाना किया गया.

*ग्रामीणों का कहना है*

पास में ही ब्यारमा नदी होने के कारण यहां भारी भरकम मगरमच्छ हैं जो आए दिन आते रहते है. जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहता है. उल्लेखनीय है कि कोटखेड़ा, तारादेही, सर्रा,झलौन,तेजगढ़, इमलिया होते हुए निकली व्यारमा नदी में हजारों की संख्या में मगरमच्छों का बसेरा है.यहां पर बड़ी संख्या में मगरमच्छों को देखा जा सकता है. इस संबंध में तेजगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी नीरज पांडे ने बताया गया सूचना मिलते ही टीम को भेजा गया है, मगरमच्छ का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा.

Next Post

बिहार नई करवट ले रहा है, इसलिए वहां एनडीए की सरकार होना जरूरी: यादव

Sun Mar 23 , 2025
भोपाल, 23 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि आज बिहार नई करवट ले रहा है। ऐसे में देश में और बिहार में एनडीए की सरकार होना जरूरी है। डॉ यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, बिहार शासन के मंत्री राजू कुमार […]

You May Like