तिलवारी में आग लगने से धू-धू कर जली बुलेरो

सीधी। जिले के मझौली थानांतर्गत तिलवारी गांव में आज शाम सड़क किनारे खड़ी बुलेरो में आग लगने से धू-धू कर जल गई। बताया गया है कि पारिवारिक विवाद के चलते बुलेरो में आग लगाई गई। इसी वजह से आग बुझाने का प्रयास तात्कालिक रूप से नहीं किया गया। आग लगाने वाला भी वाहन मालिक बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम छुही में पिता पुत्र के आपसी विवाद में पुत्र ने बोलेरो में आग लगा कर उसे राख कर दिया।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामनरेश कुशवाहा का इकलौते पुत्र सुनील कुशवाहा उम्र 21 वर्ष से करीब 1 वर्ष से आपसी विवाद चल रहा है। पुत्र द्वारा पिता और माता को बार-बार जान से मारने की धमकी देने,गाली गलोज करने से परेशान होकर माता-पिता घर छोड़कर अन्यत्र चले गए हैं। पुत्र शराब के नशे में रहता है और घटना दिनांक आज 12 सितंबर को शाम करीब 4 बजे सरेराह मेन रोड के किनारे खड़ी बोलेरो में आग लगा दिया। देखते-देखते वह जलकर राख हो गई जबकि बूढ़े दादा दादी को भी जान से मारने की धमकी दे रहा था ।जिसकी जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से उसके पिता को दी गई।रामनरेश कुशवाहा द्वारा बताया कि उसके द्वारा कल ही थाना मझौली में सूचना दी गई है कि उसका बेटा सुनील कुशवाहा शराब के नशे में रहता है और किसी भी समय किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है।

उधर मझौली पुलिस का कहना है कि अभी तक बुलेरो में आग लगने का कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।

Next Post

हरसूद महाविद्यालय का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर होगा

Fri Sep 12 , 2025
खण्डवा। शासकीय महाविद्यालय, हरसूद का नाम अब स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरसूद होगा। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने इस सम्बंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया यह निर्णय महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की अनुशंसा पर जिला स्तरीय समिति द्वारा लिया गया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like