चीनी एक सप्ताह में 294 रुपये महंगी, सरसों तेल 162 रुपये चढ़ा

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चीनी 294 रुपये और सरसों तेल 162 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया। चावल, अधिकतर खाद्य तेल और दालों में भी तेजी रही।

बीते सप्ताह मीठे के बाजार में गुड़ का औसत भाव 294 रुपये चढ़कर सप्ताहांत पर 5,911 रुपये प्रति क्विंटल रहा। इसमें पहले तीन दिन तेजी देखी गयी जबकि अंतिम तीन दिन कीमतों में उतार देखा गया। इससे पहले के सप्ताह में चीनी 777 रुपये महंगी हुई थी।

गुड़ का भाव पिछले सप्ताह 310 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। यह एक सप्ताह पहले 323 रुपये महंगा हुआ था। सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 31 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 4,134 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 29 रुपये महंगा हुआ और 2,867 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव भी 15 रुपये चढ़कर 3,325 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।

सप्ताह के दौरान उड़द दाल की औसत कीमत 44 रुपये और तुअर दाल की 35 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। मूंग दाल 19 रुपये और चना दाल 17 रुपये महंगी हुई। वहीं मसूर दाल में आठ रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी।

बीते सप्ताह सरसों तेल का औसत भाव 162 रुपये और पाम ऑयल का 104 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। सूरजमुख तेल 78 रुपये और सोया तेल 66 रुपये महंगा हुआ। वनस्पति की कीमत 24 रुपये बढ़ गयी। मूंगफली तेल नौ रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।

 

Next Post

एफपीआई ने अगस्त में भारतीय पूंजी बाजार में किया 26,824 करोड़ रुपये का निवेश

Sun Aug 30 , 2026
मुंबई, 30 अगस्त (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने अगस्त के पहले चार सप्ताह में 30 अगस्त तक भारतीय पूंजी बाजार में 26,824 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। शुद्ध निवेश बाजार में लगाई गयी पूंजी और बाजार से निकाली गयी पूंजी का अंतर है। यह लगातार तीसरा महीना है […]

You May Like