मंत्रालय में स्वास्थ्य शिविर, 143 अधिकारियों की जांच

भोपाल। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के उपलक्ष्य में 17 मई से 16 जून तक जागरूकता माह आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह , हीमोग्लोबिन सहित पैथोलॉजिकल इन्वेस्टिगेशंस की गईं एवं आभा आई डी बनाई गईं। शिविर में 143 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने जांच करवाई। यह दिवस अपने रक्तचाप की जांच करवाएं, इसे नियंत्रित करें, लंबा जीवन जीएं की थीम पर मनाया जा रहा है।

उच्च रक्तचाप जागरूकता माह की शुरुआत 17 मई से की गई थी । जिसमें अखबार वितरकों, नगर निगम कर्मियों , सिटी बस चालकों एवं कंडक्टर्स का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। जिसमें 11 सौ से अधिक हितग्राही लाभान्वित हुए थे। माह के दौरान जिले में निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि एक माह तक जिले में अलग अलग स्थानों पर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। नियमित जांच करवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।

 

 

Next Post

रेलवे स्टेशन रोड पर कार्रवाई, जब्त हुए अवैध ठेले और होर्डिंग्स

Wed May 21 , 2025
भोपाल। नगर निगम भोपाल ने रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 1 के साइड रोड से सड़क किनारे लगे उन सभी अवैध होर्डिंग्स और ठेलों को जब्त कर लिया, जो यातायात को बाधित कर रहे थे और दुर्घटनाओं का कारण बन सकते थे। इस कार्रवाई से लंबे समय से चली आ रही […]

You May Like