
इंदौर। मध्यप्रदेश पहले बहुत ज्यादज पिछड़ा राज्य था। आज देश में डबल इंजन की सरकार, प्रदेश में मुख्यमंत्री और तीसरा शहर में महापौर के इंजन से विकास तेजी हो रहा है। आज इंदौर को पहचान देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में है, शहर की जनता के सहयोग और भागीदारी से है। इसी तरह हम पर्यावरण के लिए काम कर रहे है और आने वाले समय में हरियाली में भी हम नंबर वन होंगे। यह बात प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रम में कही।
आज मध्यप्रदेश का 70 स्थापना दिवस है और एक लेकर प्रदेश सरकार ने राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में समारोह आयोजित किया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय थे। विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में उपस्थित स्कूली बच्चों से कुछ प्रश्न पूछे और उनके उत्तर मिलने पर कहा कि इनको अभिताभ बच्चन के कार्यक्रम में भेजना चाहिए।
विजयवर्गीय ने बताया कि मध्यप्रदेश बहुत पिछड़ा प्रदेश था। आज हम 70 वा स्थापना दिवस मना रहे है। प्रदेश के सड़कों की ऐसी हालत थी की इंदौर से भोपाल जाने में 6 घंटे लगते थे, अब इंदौर से भोपाल एआईसीटीएसएल की बस 3 घंटे में पहुंचा देती है। प्रदेश में 2003 के पहले 7 हजार किलोमीटर सड़कें थी, अब 5 लाख किलोमीटर सड़के है। यह डबल इंजन की सरकार देश का विकास है। प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव तीसरा इंजन और इंदौर में तीसरा इंजन महापौर पुष्यमित्र भार्गव है। सरकार न कोई भी काम कर्ण की सिर्फ योजना नहीं बनाई, बल्कि लगातार उसको आगे भी बढ़ाया है।
बॉक्स
मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि मैं 1990 में पहली बार विधायक बना था । उस समय प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 11 हजार थी। आज प्रति व्यक्ति आय 1. 52 हजार है।
इसी तरह प्रदेश में खेती का कुल रकबा सिर्फ 7 लाख हेक्टेयर भूमि पर होता था। आज प्रदेश में 45 लाख हेक्टेयर जमीन पर खेती हो रही है। भविष्य में सरकार खेती का रकबा 1 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य तय करके विकास के ओर बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि 2003 के फल प्रदेश में मेडिकल कॉलेज 5 थे और अब 26 मेडिकल कॉलेज है । यह डबल इंजन की सरकार है, जो विकास को सर्वोपरि मान कर चल रही है।
बॉक्स
शहर के हर बच्चे को राम मंदिर की यात्रा करवाए प्रशासन
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारी सरकार ने राम मंदिर का निर्माण किया है। इसके लिए सैकड़ों लोगों ने कुर्बानी दी है। अपने संबोधन में स्कूली बच्चों से पूछा कि अयोध्या राम मंदिर कौन कौन गया है ? इस पर बहुत कम हाथ उठे। विजयवर्गीय ने आश्चर्य से कहा कि ये तो सोचने वाली बात है। उन्होंने कलेक्टर शिवम वर्मा को कहा कि शहर एक हद स्कूली बच्चों को अयोध्या की यात्रा करवाए। एक्स लिया हम भू मदद करने को तैयार है।
बॉक्स
धार्मिक स्थल को का भी हो रहा विकास
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दो साल पहले महांकाल लोक निर्माण करवाया है। इसी प्रकार ओंकारेश्वर , चित्रकूट, मैहर वाली माता लोक सहित कई धार्मिक स्थल का विकास हो रहा है। उन्होंने बच्चों से पूछा कि कृष्ण की शिक्षा कहा हुई थी ? बच्चों ने एक सुर में बताया कि कृष्ण ने उज्जैन में शिक्षा ग्रहण की , संदीपनी आश्रम में। उन्होंने कृष्ण को सुदर्शन चक्र किसने दिया था । इस पर बच्चें चुप हो गए, विजयवर्गीय ने बच्चों को बताया कि भगवान परशुराम ने दिया था और उनकी जन्मस्थली महू के जाना पाव पहाड़ी पर है। भगवान परशुराम उन 7 आकर अमर लोगों में शामिल है, जो आज भी है। ऐसे सभी स्थलों का विकास सरकार कर रही है।
पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी काम कर रहे
शहर में 51 लाख पौधे पिछले साल लगाए गए हैं और एक दिन में 12.41 लाख पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया है । रेवती रेंज पर सभी पौधे जिंदा है । इंदौर की तासीर है कि हम जो संकल्प लेते है वो पूरा करते हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बच्चों से एक पेड़ कही पर भी लगाने की बात कही। साथ ही बच्चो को अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाने की सिख दी।
कभी इंदौर कपास की मंडी होता था
धार जिले में प्रधानमंत्री मित्र पार्क बन रहा है और 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। किसी समय इंदौर
कॉटन की मंडी होता था। प्रदेश के मुख्यमंत्री उस मंडी को फिर से जीवित करने जा रहे है। इसी तरह सुपर कॉरिडोर पर डेढ़ की सबसे बड़ी टीसीएस , इन्फोसिस, 2 सौ कंपनिया लेकर आए हैं और 2 लाख रोजगार उपलब्ध हुए है।
अटलजी ने शहरों को गांव से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना बनाई और आज ग्रामीण क्षेत्र में बन गई है। उन्होंने बताया कि अटल जी पहले प्रधानमंत्री थे , जिन्होंने गांवों को शहरों से जोड़ने का काम है।
इंदौर छोटी मोटी घटनाएं हो जाती है और हमारा सर शर्म से झुक जाता है। इंदौर ने कई नामचीन हस्तियां दी है, लता मंगेशकर और सेना में कई पदों पर आसीन लोगो कर नामो का भी उल्लेख किया।
