मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि, उगाड़ी और गुडी पड़वा के अवसर पर शुभकामनाएं दी

मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि, उगाड़ी और गुडी पड़वा के अवसर पर शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली 29 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को चैत्र शुक्लादि, उगाड़ी, गुड़ी पड़वा, चेती चाँद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “ चैत्र शुक्लादि, उगाड़ी, गुडी पड़वा, चेती चाँद, नवरेह और साजिबु चेरोबा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूँ। वसंत ऋतु के आगमन पर मनाए जाने वाले ये त्योहार भारतीय नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक हैं और भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं। ये उत्सव सामाजिक एकता और आपसी सम्बंधों को नया आयाम देते हैं। इन त्योहारों पर नई फसल की खुशी में हम उत्सव मनाते हैं और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। ”

उन्होंने कहा , “ मेरी कामना है कि ये सभी त्योहार हमारे समाज में सौहार्द और एकता की भावना को मजबूत बनाएं और हम सब मिलकर नव-ऊर्जा के साथ देश के विकास में अपना योगदान दें। ”

Next Post

सरकार के कुप्रबंधन ने बैंकिंग क्षेत्र को बर्बाद कर दिया: राहुल

Sat Mar 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 मार्च (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि नियामक कुप्रबंधन तथा सरकार के नजदीकी पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाले कदमों के कारण देश के बैंकिंग सिस्टम को बर्बाद कर दिया है और बैंक गंभीर संकट में […]

You May Like